Breaking News

जनगणना 2027 का शंखनाद: 12 लाख घरों ने किया 'स्व-गणना'


देश में वर्ष 2027 की जनगणना की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। अब तक पूरे देश में 12 लाख से ज्यादा घरों ने खुद ही ऑनलाइन जनगणना कर ली है। इनमें से आधे से ज्यादा घरों ने पिछले चार-पांच दिनों में यह काम पूरा किया है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 15 दिनों का स्व-जनगणना विंडो बुधवार को समाप्त हो गया। इनमें अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, दिल्ली एनसीआर के एनडीएमसी और कैंटोनमेंट क्षेत्र, मिजोरम, सिक्किम और लक्षद्वीप शामिल हैं।

No comments