बाल विवाह-प्रिंटिंग प्रेस से लेकर हलवाई तक सबकी जिम्मेदारी
जैसलमेर में अक्षय तृतीया और पीपल पूर्णिमा पर होने वाले संभावित बाल विवाहों को रोकने के लिए प्रशासन ने फुलप्रूफ प्लानिंग कर ली है। एडीएम परसा राम ने सख्त निर्देश दिए हैं कि इस बार ग्राउंड लेवल पर तैनात पटवारी से लेकर पुलिस अधिकारियों तक की एकाउंटेबिलिटी तय होगी।
यदि कहीं भी नियमों की अनदेखी हुई, तो अधिकारियों पर डिसीप्लिनरी एक्शन लिया जाएगा। प्रशासन ने प्रिंटिंग प्रेस वालों को शादी के कार्ड पर वर-वधू की बर्थ डेट छापना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही, लोगों से अपील की है कि बाल विवाह की सूचना तुरंत 1098 या पुलिस को दें।

No comments