राजस्थान पुलिस का 77वां स्थापना दिवस: सीएम भजनलाल शर्मा ने ली सलामी, पेंशनर्स डिजिटल पोर्टल लॉन्च
राजस्थान पुलिस आज अपना 77वां स्थापना दिवस मना रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर जयपुर स्थित राजस्थान पुलिस अकादमी में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री पुलिस की मोटरसाइकिल बटालियन और घुड़सवार जवानों के साथ समारोह स्थल तक पहुंचे। उन्होंने परिसर में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और परेड की सलामी ली। उन्होने प्रदेश के जवानों के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस कल्याण की दिशा में एक बड़ी और अनूठी पहल की। उन्होंने राजस्थान पुलिस पेंशनर्स पोर्टल का लोकार्पण किया।

No comments