भर्ती परीक्षाओं में अब धार्मिक प्रतीकों पर रोक नहीं, पहन सकेंगे सादा कलावा, जनेऊ और रुद्राक्ष
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से 18 अप्रेल से भर्ती परीक्षाओं का दौर एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। बोर्ड ने परीक्षाओं को लेकर ड्रेस कोड में अहम बदलाव करते हुए अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। अब अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान अपने धार्मिक प्रतीक चिह्न उतारने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा। यानी परीक्षा केंद्रों पर सादा कलावा, जनेऊ, रुद्राक्ष और कंठी पहनकर जाने पर अब कोई रोक-टोक नहीं होगी। हालांकि, यह सख्ती से सुनिश्चित किया जाएगा कि इन प्रतीकों में किसी प्रकार का मेटल न हो और इनमें कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस छिपा न हो।

No comments