Breaking News

बायोडीजल भरे टैंकर में लगी आग,2 किलोमीटर लंबा जाम


अजमेर जिले के मांगलियावास में ब्यावर से अजमेर की ओर आ रहे बायोडीजल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। टायर फटने के कारण टैंकर में आग भड़क उठी और वह देखते ही देखते आग का गोला बन गया। यह घटना अजमेर ब्यावर नेशनल हाईवे-8 पर आज गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे की है। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद 10 बजे आग पर काबू पा लिया गया।
सूचना मिलते ही मांगलियावास पुलिस और दमकल की पाँच गाडिय़ां मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत ट्रैफिक डायवर्ट कर रास्ता बंद कर दिया और ट्रैफिक को कंट्रोल किया।

No comments