Breaking News

बायोडीजल भरे टैंकर में लगी आग,2 किलोमीटर लंबा जाम| SBT News | Rajasthan News


About This Video: अजमेर जिले के मांगलियावास में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब बायोडीजल से भरे एक टैंकर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि टायर फटने के कारण टैंकर में आग भड़क उठी और कुछ ही समय में वह आग का गोला बन गया। यह घटना अजमेर-ब्यावर नेशनल हाईवे-8 पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे आग पर काबू पाया गया। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया और रास्ता बंद कर दिया गया। 👉 Like 👍 👉 Share 📲 👉 Subscribe 🔔 👉 Press Bell Icon 🔔 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें SBT News के साथ। #Ajmer #RajasthanNews #Fire #Accident #BreakingNews #Highway #IndiaNews #Emergency #LocalNews #SBTNews

No comments