हनुमान जन्मोत्सव पर मेहंदीपुर बालाजी में सोने का चोला चढ़ाया
उत्तर भारत के बड़े धार्मिक स्थल सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम में हनुमान जन्मोत्सव शाही और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। अलसुबह मंदिर के महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज ने स्वयंभू बालाजी का 1100 किलो से पंचामृत अभिषेक कर इत्र केवड़ा से सुगन्धित पुष्पों से श्रृंगार किया गया। बालाजी मंदिर में शाही और राजसी लुक में गर्भगृह, बाहरी आवरण पर भव्य सजावट श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा।
प्रशासन और मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग रास्ते तय किए गए हैं, ताकि आवाजाही सुचारू बनी रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात हैं.

No comments