Breaking News

महिला एडवोकेट व उसके पति से मारपीट, सरपंच बाप-बेटे पर मुकदमा दर्ज


श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटान पुलिस थाना क्षेत्र के गांव हाकमाबाद में महिला एडवोकेट व उसके पति से मारपीट करने, थार गाड़ी से सोना व नगदी चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सरपंच बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार हाकमाबाद निवासी 32 वर्षीय सुखबीर कौर  एडवोकेट ने रिपोर्ट दी कि वह चंडीगढ़ हाइकोर्ट में वकालत करती है। 15 मार्च की शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी सास और घरेलू सहायक के साथ घर पर मौजूद थी। इसी दौरान करणदीप सिंह व उसका पुत्र चंदनदीप सिंह घर के बाहर आए और गाली-गलौच करते हुए दरवाजा तोड़कर अंदर घुस गए। आरोपियों ने घर में घुसकर तोडफ़ोड़ की, एडवोकेट की नेम प्लेट तोड़ी और परिवार के साथ हाथापाई की। 

No comments