Breaking News

अस्पताल की छत से कूदा मरीज, हालत गंभीर


श्रीगंगानगर में हनुमानगढ़ मार्ग, रीको में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने अस्पताल की छत से नीचे छलांग लगा दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।
रीको पुलिस चौकी प्रभारी एसआई रामपाल गोदारा ने बताया कि जनसेवा अस्पताल में गोलूवाला तहसील के गांव 1 टीकेडब्ल्यू निवासी बजरंगलाल जाट पुत्र लक्ष्मण जाट भर्ती था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह वार्ड से निकल कर बाथरूम में पहुंचाऔर खिड़की से नीचे छलांग लगा दी।

No comments