Breaking News

ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट के समक्ष किया प्रदर्शन


श्रीगंगानगर के चक 6 जैड ए में नगर परिषद की ओर से संचालित ठोस कचरा प्लांट को चक 1 जी छोटी में स्थानांतरित कर चालू करने की मांग को लेकर मंगलवार को किसानों एवं आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया।
इस दौरान चक 6 जैड ए के किसानों एवं इसके आसपास की कॉलोनियों के लोगों ने एडीएम सुभाष कुमार एवं नगर परिषद सचिव राकेश कुमार रंगा को ज्ञापन देकर ठोस कचरा प्लांट को चक 1 जी छोटी में चालू करने तथा 6 जैड कचरा प्लांट में लगी आग को बुझाने और काश्तकारों की गेहूं, सरसों की फसलों को बचाने का आग्रह किया।

No comments