Breaking News

जिला परिषद में युवा शक्ति कार्यक्रम का आयोजन


श्रीगंगानगर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की कड़ी मेंं मंगलवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय राजस्थान युवा शक्ति दिवस 2026 का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तरीय राजस्थान युवा शक्ति दिवस कार्यक्रम का प्रोजेक्टर के जरिए सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान वर्तमान सरकार के कार्यकाल में नव चयनित कार्मिक सहित बड़ी संख्या में नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े युवा मौजूद रहे।

No comments