Breaking News

प्राचीन शिवालय में 11 कुण्डीय महायज्ञ का समापन


श्रीगंगानगर में रविन्द्र पथ-नेहरू पार्क के पास स्थित प्राचीन शिवालय बाबा शुक्रनाथ की बगीची में महंत कैलाशनाथ के सानिध्य मेें चल रहे 11 कुण्डीय अतिरूद्र अतिरूद्र महायज्ञ का मंगलवार को विधि विधान से समापन हो गया। 
11 कुण्डीय अतिरूद्र महायज्ञ के दौरान विद्वान पंडितों द्वारा मंत्रोचारण किया गया।  यज्ञमानों ने सपत्नीक यज्ञ में विधि विधान से आहुतियां डाली। 
इस दौरान आज सुबह से प्राचीन शिवालय में बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष एवं बच्चों  ने अपने परिवार और देश की मंगल कामना को लेकर 11 कुण्डीय अतिरूद्र महाशाला की परिक्रमा की। 

No comments