एडीएम ने दिए लम्बित प्रकरणों के निस्तारण के निर्देश
श्रीगंगानगर में राजस्व अधिकारियों की बैठक मंगवार को कलक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन सुभाष कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए राजस्व प्रकरणों के निस्तारण को प्रगति प्रदान करने तथा बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा।
उन्होंने जीसीएमएस पोर्टल को अपडेट करने की समीक्षा भी की। बैठक के दौरान उपखंड एवं सहायक कलक्टर न्यायालयों के लंबित नोटिसों, भूमि अवाप्ति प्रकरणों, भू-सपरिवर्तन के लम्बित प्रकरणों तथा डीसीएस गिरदावरी व फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा करते हुए लम्बित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करने को कहा।
No comments