Breaking News

कल से फिर मौसम में बदलाव के आसार, आंधी-बारिश की संभावना


श्रीगंगानगर में दो दिन पहले धूलभरी हवाएं चलने के बाद आज क्षेत्र में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। 18 मार्च से फिर से मौसम बदल सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने के साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया है। आंधी बारिश से फसलों में खराबे की आशंका से किसान चिंतित हैं।
जयपुर के मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 18-21 मार्च के दौरान सक्रिय होने और कहीं-कहीं मेघ गर्जन, 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना है।

No comments