श्वानों की नसबंदी टेंडर आज खोले जा सकते है
श्रीगंगानगर नगर परिषद की ओर से शहरवासियों को गली-मौहल्लों में विचरण करने वाले आवारा श्वानों के आंतक से बचाने और उनकी संख्या को नियंत्रित करने के लिए चलाया गया श्वान अभियान अभी तक गति नहीं पकड़ पाया है।
नगर परिषद प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में आवारा श्वानों की बढती संख्या को नियंत्रित करने के लिए श्वानों की नसबंदी करनेऔर एन्टी रैबीज इंजेक्शन लगाने के लिए टेंडर लगाया गया है। हालांकि सोमवार तक इस टेंडर के लिए एक ही फर्म द्वारा आवेदन किया गया। नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता मंगतराय सेतिया ने बताया कि आज शाम तक टेंडर खोला जा सकता।
No comments