पिकअप की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार अधेड़ की मौत
हनुमानगढ़ के गोलूवाला पुलिस थाना क्षेत्र में 35 एमओडी बस स्टेंड के निकट पिकअप जीप की टक्कर से इलेक्ट्रिक स्कूटी सवार की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार 83 एलएनपी निवासी विश्वास कुमार ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता लाभचंद 15 मार्च की रात इलेक्ट्रिक स्कूटी से कैचिया से उसके रेस्टोरेंट आ रहे थे। रात करीब 9:40 बजे सूरतगढ़ की ओर जा रही एक पिकअप जीप के चालक ने तेज गति व लापरवाही से पीछे से स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद मेरे पिता लाभचंद उछलकर सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गये।

No comments