आश्वासन के बाद भी पेश नहीं की जांच रिपोर्ट, सर्वसमाज ने फिर लगाया धरना
घड़साना के गांव खानूवाली की गर्भवती सुदेश कुमारी की मौत के मामले में घड़साना के प्राइवेट डॉक्टर राजेश गौड़ के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेेकर आज मंगलवार को इलाके के लोग सडक़ों पर उतर आए हैं। गुस्साए आंदोलनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर लगाए गए बेरिकेट्स तोड़ दिए और अंदर घुस गए। आंदोलनकारियों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना लगाकर सभा की। आंदोलन के मद््देनजर घड़साना एसडीएम कार्यालय के बाहर बेरिकेटिंग की गई है और भारी संख्या मेंं पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। समाचार लिखे जाने तक सभा जारी थी।
जानकारी के अनुसार गांव खानूवाला की सुदेश कुमारी की प्रसवकाल के दौरान 25 फरवरी को मौत हो गई थी। ग्रामीणों की मांग है कि सुदेश कुमारी का उपचार करने वाले घड़साना के शांति नर्सिंग होग के डॉक्टर राजेश गौड़ के खिलाफ मुकदमा एवं मृतका के दोनों बच्चों को पालन पोषण के लिए उचित मुआवजा दिया जाए।

No comments