कार रोककर युवकों पर फायरिंग, कई घायल
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ क्षेत्र में कार सवार युवकों ने बीच रास्ते गाड़ी रोककर हमला कर दिया और पिस्टल से फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायल युवक की ओर से कई युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मिर्जेवाला निवासी 21 वर्षीय जसमीत सिंह ने पर्चा बयान दिया कि 13 मार्च को एच ब्लॉक डिग्गी पर गाड़ी साइड देने को लेकर मेरे दोस्त यादविन्द्र सिंह व प्रमिन्द्र उर्फ पिन्टू के बीच विवाद हुआ था, जिसे मौके पर ही शांत कर दिया गया था।

No comments