Breaking News

दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी


रायसिंहनगर में दो युवकों को विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये ठग कर ली गई। दोनों युवकों के भाई ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। 
पुलिस के अनुसार ठण्डी निवासी प्रेम कुमार जाट ने रिपोर्ट दी कि उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए अंकुर चौधरी नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को विदेश भेजने का एजेंट बताया और अपना ऑफिस बुढाना में होना बताया। 
आरोपी ने उसके भाई को माल्टा भेजने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रुपये ऑनलाइन और 1 लाख रुपये नगद लिए। इसके अलावा दूसरे भाई को क्रोएशिया भेजने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये नगद लेकर एग्रीमेंट किया।  इस मामले में एक अन्य व्यक्ति सोनू उर्फ  रवि कंवर की भी भूमिका सामने आई है। अंकुर चौधरी ने रवि कंवर से फोन पर बातचीत करवाई थी। 

No comments