Breaking News

बुजुर्ग महिला की आंखों में केमिकल डालकर सोने की बालियां लूटी


रायसिंहनगर के निकटवर्ती गांव 70 आरबी में घर में बुजुर्ग महिला को अकेली पाकर उसकी आंखों में कैमिकल डाल कर उसके कानों से सोने की बालियां लूट ली गई। बुजुर्ग पीडि़ता के बेटे ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 
पुलिस के अनुसार 70 आरबी निवासी कुलबीर सिंह ने रिपोर्ट दी कि 13 मार्च 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ अपने पुत्र को दवाई दिलाने के लिए रायसिंहनगर गया हुआ था। घर पर उसके 90-95 वर्षीय माता-पिता अकेले थे। इसी दौरान दीपू नायक पुत्र शंकरलाल निवासी 69 आरबी घर आया और लोहे की दरांती मांगने लगा। बुजुर्ग महिला ने उसे दरांती लेने की अनुमति दे दी, लेकिन आरोपी ने मौके का फायदा उठाया।

No comments