Breaking News

श्रीगंगानगर से जयपुर जा रही बुलेट बस-ट्रोले में भिड़न्त


हनुमानगढ़ के रावतसर पुलिस थाना क्षेत्र में मेगा हाइवे पर गांव बरमसर-धन्नासर के बीच मंगलवार सुबह बुलेट बस व ट्रोले की टक्कर में एक महिला सहित पांच जनों की मौत हो गई। हादसे में आठ जने घायल हो गये। तीन जनों की हालत गंभीर बताई जाती है। दुर्घटना की शिकार बुलेट बस श्रीगंगानगर से अल सुबह जयपुर के लिए रवाना हुई थी।
हादसे की सूचना मिलने पर धन्नासर पुलिस चौकी प्रभारी एसआई विजेन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाल कर रावतसर के अस्पताल में पहुंचाया। हादसे में पांच जनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के निकट तूड़ी से लदी ट्रेक्टर-ट्रॉली खड़ी थी। इसी स्थान पर सामने से ट्रोला ओवरटेक करते समय बुलेट बस से टकरा गया। ट्रॉली की एक साइड लगने से बस के चालक साइड के परखच्चे उड़ गये।

No comments