सुबह बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना, दोपहर को धूप खिली
श्रीगंगानगर में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से क्षेत्र में सोमवार सुबह हल्की बारिश हुई। इसके बाद बादलवाही और फिर 11 बजे धूप खिल गई। आज अल सुबह आसमान में काले बादलों का आवागमन शुरू हो गया। जिससे मौसम बदल गया। सुबह घने काले बादल छाए हुए थे और ठंडी हवाएं चल रही थीं। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.5 व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

No comments