Breaking News

910 ग्राम गांजा सहित युवक गिरफ्तार


श्रीगंगानगर जिले के घड़साना थाना पुलिस ने एक युवक को   910 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर इस मामले की तफ्तदीश रावला थाना के एसआई गिरधारी सिंह सौंपी गई है। 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थानाधिकारी एसआई रामेश्वरलाल मय स्टाफ ने गश्त के दौरान रीको एरिया धक्का बस्ती से कल शाम को विजय कुमार (30) पुत्र मांगीलाल जाति धानक को शक होने पर रोका। पुलिस वाहन पुलिस वाहन को देखकर हड़बड़ाहट में तेज कदमों से चलने का कारण पूछा तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। 

No comments