मारपीट मामले में मिनी सचिवालय के बाहर प्रदर्शन, जांच की मांग
रायसिंहनगर के गांव ठाकरी में हुए मारपीट के मामले को लेकर ब्राह्मण समाज के नेतृत्व में मिनी सचिवालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाते हुए पीडि़त परिवार के साथ न्याय की बात कही। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। धरने के दौरान थाना प्रभारी महावीर प्रसाद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की फाइल मंगवाई गई है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाएगी।

No comments