6 जैड क्षेत्र के लोग दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे
श्रीगंगानगर के गांव 6 जैड़ से कचरा प्लांट हटाने के लिए करीब 15 वर्षों से संघर्ष कर रहे लोग सोमवार को दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। इस दौरान आंदोलनकारियों ने नगर परिषद की ट्रैक्टर-ट्रालियों को कचरा नहीं डालने दिया। यह धरना राजकुमार सैन और पूर्व सरपंच जगतार सिंह के नेतृत्व में कचरा पॉइंट के पास लगाया हुआ है। उनका कहना है कि चक एक जी छोटी नेतेवाला में ठोस कचरा प्रबंधन को लेकर नगर परिषद श्रीगंगानगर के नाम करीब 17 बीघा जमीन अलॉट की गई है, वहीं कचरा प्लांट शुरू किया जाए। वहीं राजस्थान हाईकोर्ट ने 31 मार्च से पहले कचरा प्लांट का कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं, मगर नेतेवाला के लोगों के विरोध के चलते नगर परिषद वहां काम शुरू नहीं करवा पाई है।

No comments