Breaking News

श्रीगंगानगर से खाटूश्याम जी के लिए रोडवेज बस सेवा 1 अप्रैल से


राजस्थान रोडवेज के हनुमानगढ़ डिपो को नई बसें मिलने के बाद 1 अप्रैल से तीन नई बस सेवाएं शुरू की जाएंगी। इनमें श्रीगंगानगर से खाटूश्याम जी, हनुमानगढ़ से सीकर नॉन स्टॉप तथा हनुमानगढ़ से सालासर सेवा शामिल है।
डिपो चीफ मैनेजर हामिद अली ने बताया कि श्रीगंगानगर से खाटूश्याम जी के लिए बस प्रतिदिन सुबह 9:15 बजे रवाना होकर शाम तक गंतव्य पहुंचेगी। हनुमानगढ़ से किराया 380 रुपए निर्धारित किया गया है, जबकि महिला व वरिष्ठ नागरिकों के लिए रियायती किराया लागू रहेगा। हनुमानगढ़ से सीकर के लिए नॉन स्टॉप बस सुबह 6:30 बजे रवाना होकर 11:30 बजे सीकर पहुंचेगी। वापसी में यह बस दोपहर 3:10 बजे सीकर से चलकर रात 8 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी।

No comments