स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था हटाने का विरोध
रायसिंहनगर में जल सेवा समिति ने पूर्व सांसद निहालचंद मेघवाल को ज्ञापन सौंपकर रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान वाटर कूलर व पेयजल व्यवस्था हटाए जाने पर विरोध जताया।
समिति ने बताया कि वह पिछले करीब 20 वर्षों से स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क पेयजल सेवा उपलब्ध करवा रही है, लेकिन निर्माण कार्य के चलते इसे हटाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। समिति पदाधिकारियों ने मांग की कि पेयजल सेवा को यथावत रखा जाए या वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। इस दौरान समिति के सदस्य मौजूद रहे।

No comments