Breaking News

वकीलों ने वर्क सस्पेंड रखा


श्रीगंगानगर में बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए पुरानी शुगर मिल वाली भूमि पर निर्माणाधीन नई कोर्ट बिल्डिंग में चैम्बर निर्माण करने की मांग को लेकर संघ की ओर सोमवार को कार्य स्थगन रखा।
इस दौरान जिला कलक्ट्रेट के सामने स्थित पार्क में अधिवक्ताओं ने बार संघ के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट काशीराम रिणवां के निधन पर उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। वहीं चैम्बर की मांग को लेकर आज लगाया जाने वाला धरना आगामी तिथि तक स्थगित कर दिया गया है।

No comments