बालाजी धाम का स्थापना दिवस महोत्सव शुरू
श्रीगंगानगर के हनुमानगढ मार्ग स्थित बालाजी धाम का चार दिवसीय 25वां स्थापना दिवस सोमवार सुबह सवा नौ बजे भगवान बालाजी महाराज की पूजा-अर्चना एवं हवन पूजन के साथ आरंभ हुआ। बालाजी धाम मंदिर का रजत जयंती महोत्सव 2 अप्रेल तक श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।
बालाजी धाम ट्रस्ट सचिव रवि गर्ग के अनुसार आज से शुरू हुए बालाजी धाम मंदिर के चार दिवसीय महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह बना हुआ है। सुबह से श्रद्धालुओं के मंदिर में आकर बालाजी के दरबार में धोक लगाने का सिलसिला जारी है। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कतार में लगकर धोक लगाने की व्यवस्था बनाने के लिए मंदिर के सेवादारों की ड्यूटियां लगाई हुई है।

No comments