Breaking News

कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत और शौचालय निर्माण की मांग


श्रीगंगानगर में जल संसाधन विभाग का रीमा संगठन के संभागीय अध्यक्ष गुरविंदर सिंह बराड़ के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल चीफ इंजीनियर प्रदीप रुस्तगी से मिला। शिष्टमंडल ने कर्मचारियों के आवासों की मरम्मत और महिला कर्मचारियों के लिए संभाग के सभी मुख्यालयों पर शौचालय निर्माण की मांग की गई । शिष्टमंडल ने चीफ इंजीनियर को दिए ज्ञापन में बताया कि गतवर्ष माह जून, 2025 में संगठन की राजकीय आवासों के नवीनीकरण की मांग पर आपकी अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से संभाग के अधीन वृत कार्यालयों को राजकीय आवासों के तखमीनें प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया था। 

No comments