नगर परिषद कर्मचारियों की बीपी शुगर की जांच
श्रीगंगानगर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को नगर परिषद सभागार में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान करीब तीन दर्जन से अधिक कर्मचारियों की हाई ब्लड प्रेशर एवं शुगर जांच की गई।
इस शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की सीएचसी सोनिया नेहरा, एएनएम नीतू एवं लैब टैक्निशियन अमृतपाल आदि ने नगर परिषद में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के बीपी व शुगर की जांच की।
No comments