Breaking News

नगर परिषद के संविदा सफाईकर्मी हड़ताल पर


श्रीगंगानगर नगर परिषद में कार्यरत अस्थायी संविदा सफाईकर्मी पिछले दो माह का पारिश्रमिक भुगतान करने सहित अन्य मांगों को लेकर बुधवार को हड़ताल पर रहे। 
नगर परिषद के मुख्य गेट के पास लगाए गए धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना है कि लम्बे समय से लंबित मांगों का समाधान नहीं होने के कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। 
इस दौरान भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।  कर्मचारियों ने मांग की कि शहर के बढ़ते क्षेत्रफल को देखते हुए सफाई कर्मचारियों के पद बढ़ाए जाएं तथा नए कर्मचारियों की भर्ती की जाए।

No comments