बाइक सवार हिस्ट्रशीटर युवक डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार
रायसिंहनगर पुलिस द्वारा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी महावीर प्रसाद के नेतृत्व में टीम ने डायमंड पैलेस के निकट नाकाबंदी के दौरान भारतमाला रोड पर बाइक सवार बबलू कुमार पुत्र अनिल बिश्नोई निवासी 11 टीके को डोडा पोस्त 4 किलो 768 ग्राम सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच बाबूलाल थानाधिकारी पुलिस थाना मुकलावा को सौंपी गई है। आरोपी बबलू बिश्रोई थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है।

No comments