Breaking News

कार सवार युवक हेरोइन सहित गिरफ्तार


श्रीगंगानगर के घड़साना पुलिस ने चक 13 एमडी की रोही में कार सवार एक युवक को हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी देवीलाल ने चक 18 पी निवासी 27 वर्षीय गुरदीप सिंह पुत्र सुखचरण सिंह को गिरफ्तार करके उसके कब्जा से 42 ग्राम हेरोइन  बरामद की।  आरोपी कार में सवार था। उसके खिलाफ दर्ज मुकदमे की जांच रावला पुलिस थाना प्रभारी बलवंत कुमार को सौंपी गई है। 

No comments