कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों से संवाद कर बताए आधुनिक खेती के गुर
श्रीगंगानगर में कार्यालय उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक में बुधवार को आत्मा योजना के अंतर्गत कृषक वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक विनोद सिंह गौतम रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत सहायक निदेशक मदन जोशी ने किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हमें जैविक खेती को बढ़ावा देना चाहिए। जैविक खेती से भी अच्छा उत्पादन लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि खेती को जहर मुक्त करना अब समय की मांग है।
इस दौरान रावला क्षेत्र के गांव 4 डीओएल निवासी किसान शिव प्रकाश भादू ने जैविक खेती को लेकर अपने अनुभव बताए।

No comments