बाइक के आगे पशु आने से चालक की हुई थी मौत
पदमपुर में अपने पशु को खुला छोडऩे पर कानूनी कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। पिछले दिनों इलाके में बाइक के आगे पशु आने पर बाइक सवार व्यक्ति की मौत होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात पशु चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गांव 27 बीबी निवासी सुखराज सिंह ने रिपोर्ट दी कि विगत 2 सितम्बर को मेरे पिता गुरमेल सिंह बाइक पर सवार होकर चक 3 डीडी से अपने गांव आ रहे थे। रास्ते में कृष्णा इंडस्ट्रीज के निकट बाइक के आगे गाय आ गई। बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने पर मेरे पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों ने मेरे पिता को पदमपुर के अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां उन्हें श्रीगंगानगर रेफर कर दिया।

No comments