अलमारी से सोने के गहने चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
हनुमानगढ़ के तलवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव मेहरवाला में घर की अलमारी से सोने के गहने चोरी हो गये। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 4 मेहरवाला निवासी राजकुमार पुत्र महेन्द्र बाजीगर ने रिपोर्ट दी कि उसके कमरे की अलमारी में सोने की एक कंठी, एक कड़ा व कांटा, एक अंगूठी और एक टिक्का रखा हुआ था। 31 दिसंबर 2025 को जब उसने अलमारी खोलकर देखा तो गहने गायब मिले।

No comments