क्यूनेट बिजनेस के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज
हनुमानगढ़ के भादरा पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पालड़ी में रहने वाले एक युवक को क्यूनेट बिजनेस में निवेश करके मोटा मुनाफा होने का झांसा देकर उससे पांच लाख रुपए की ठगी कर ली गई। घटना चार वर्ष पुरानी है। इतने समय तक युवक, ठगी के आरोपियों से अपने रुपयों का तकाजा करता रहा, लेकिन उसके रुपए वापिस नहीं लौटाने पर मामला पुलिस तक पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार गांव पालड़ी निवासी भूपसिंह पुत्र धनपत जाट ने रिपोर्ट दी कि वर्ष 2022 में उसके मोबाइल पर विनोद कुमार निवासी कलाना का फोन आया।

No comments