Breaking News

बंद मकान से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी चोरी


सूरतगढ़ शहर के वार्ड नंबर 5 में सरकारी कॉलेज के पीछे स्थित एक बंद मकान से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। सिटी थाना सूरतगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 5 निवासी सरोज पत्नी गनी खान ने रिपोर्ट दी कि वह 5 मार्च की शाम करीब 7 बजे अपनी माता के इलाज के लिए घर पर ताला लगाकर गई थी। उनकी माता का एपेक्स अस्पताल में इलाज चल रहा था, जिस कारण वह 8 मार्च की सुबह करीब 10 बजे तक घर से बाहर रही। घर लौटने पर देखा कि मकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। 

No comments