Breaking News

घर से सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी


श्रीगंगानगर के पुरानी आबादी में माइक्रोवेव टावर के निकट स्थित  एक मकान से अज्ञात चोर लाखों  रुपए के सोना-चांदी के जेवर चोरी करके ले गये। पुलिस ने घर के मालिक बुजुर्ग की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज किया है। 
पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 13 निवासी 72 वर्षीय गोवर्धनदास ने  रिपोर्ट दी कि वह कहीं बाहर गये हुए थे।  विगत 7-8 मार्च की रात को  अज्ञात व्यक्ति मेरे घर से चांदी की पायल, बच्चे के कंगन, चांदी की चैन, चांदी के छल्ले, 6 सोने के सिक्के व 57 हजार 500 रुपए की नगदी चोरी करके ले गये। मुकदमे की जांच एसआई दरिया सिंह को सौंपी गई है।

No comments