Breaking News

तस्करी से अर्जित कमाई से बना मकान ध्वस्त


श्रीकरणपुर में मादक पदार्थो की तस्करी से अर्जित कमाई से अवैध रूप से कस्बे के वार्ड न 11 में अवैध रूप से मकान का निर्माण करने पर उसे ध्वस्त कर दिया गया। 
एनडीपीएस के तहत कार्यवाही करते हुए नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी संदीप बिश्नोई, नगरपालिका की टीम, थानाधिकारी रामप्रताप वर्मा, एसआई माला सिंह, एएसआई रणवीर भादू, एएसआई बाबू खान की टीम ने वार्ड न 11 मे स्थित सद्दाम हुसैन पुत्र यासीन के अवैध मकान को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस मौके पर बड़ी संख्या में वार्ड के लोग  मौजूद रहे।

No comments