रायसिंहनगर में नहीं थम रही बाइक चोरी की वारदातें
रायसिंहनगर शहर में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला वार्ड नंबर 4 स्थित दादा हरिराम मंदिर के पास का है, जहां घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई।
जानकारी के अनुसार बाइक घर के बाहर खड़ी थी और कुछ ही देर में दो युवक उसे चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो युवक मोटरसाइकिल ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी तक पुलिस थाने में आधिकारिक रूप से रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। शहर में इससे पहले भी कई बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन लंबे समय से इन वारदातों का खुलासा नहीं हो पाया है।

No comments