Breaking News

बार एसोसिएशन की खेल प्रतियोगिता शुरू


बार एसोसिएशन श्रीगंगानगर द्वारा अधिवक्ताओं के आपसी सौहार्द, स्वास्थ्य और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज से 13 मार्च तक आयोजित होने वाली तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बार एसोसिएशन के सभी सदस्य अधिवक्ताओं के मध्य बैडमिंटन, शतरंज, लूडो, कैरम, क्रिकेट और दौड़ सहित अन्य विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। बार संघ अध्यक्ष एडवोकेट हंसराज तनेजा, सचिव लक्ष्मणराम नायक व उपाध्यक्ष अरमान सेतिया ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाना, स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना और कार्य के साथ-साथ खेल गतिविधियों के माध्यम से ऊर्जा व उत्साह बनाए रखना है।

No comments