अढ़ाई माह पूर्व हुई चोरी की वारदात का खुलासा
श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस ने करीब अढ़ाई माह पूर्व 51 एल ब्लॉक में हुई चोरी की वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी के आरोपी को केन्द्रीय कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। यह वही चोर है, जिसने नगर परिषद के पूर्व सभापति महेश गुप्ता के घर से लाखों रुपए का सोना-चांदी चोरी किया था। कोतवाली पुलिस ने इस मुकदमे में आरोपी करण उर्फ गोरू उर्फ गोरिया यादव निवासी गली नम्बर 2 एसएसबी रोड़ को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
एएसआई सुभाष मीणा ने बताया कि करण यादव को नानकचंद मेहता निवासी 51 एल ब्लॉक द्वारा दर्ज करवाये मुकदमे में प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है।

No comments