एसपी हरीशंकर ने अपने कार्यालय का निरीक्षण किया
श्रीगंगानगर में नवनियुक्त एसपी हरीशंकर यादव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुधवार को अपने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान एएसपी रघुवीर शर्मा उनके साथ रहे।
एसपी श्री यादव ने विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों व कर्मचारियों से उनके कार्य के बारे में चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपने कार्यो को ईमानदारी से करने के निर्देश दिए।
No comments