Breaking News

जमीन विवाद ने लिया खूनी रूप, लाठी-डंडों से किया हमला


जयपुर जिले के जमवारामगढ़ थाना क्षेत्र के पापड़ गांव में आज जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. एक खाली भूखंड पर कब्जे और मालिकाना हक को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, जिसमें जमकर लाठी-डंडे और पत्थर चले. इस खूनी संघर्ष में तीन महिलाओं सहित कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
पापड़ गांव में एक खाली जमीन को लेकर दो परिवारों के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही थी. बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. लाठी-डंडों के साथ-साथ एक-दूसरे पर पत्थर भी बरसाए गए.  इस पूरी वारदात का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान कर रही है.

No comments