Breaking News

हादसाग्रस्त होते-होते बची स्कूली बस: 9 छात्रों को लेकर आ रही थी


पंचकूला जिले में पिंजौर-कालका मार्ग पर आज बुधवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया जब एक प्राइवेट स्कूल बस अचानक अनियंत्रित हो गई। बस में सवार नौ छात्र बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।
पिंजौर के धर्मपुर क्षेत्र के रहने वाले बस चालक मनमीत ने बताया कि वह डीएवी स्कूल परवाणु की ओर छात्रों को लेकर जा रहे थे। बस में कुल 9 छात्र सवार थे। जैसे ही बस हुंडई एजेंसी के पास पहुंची, अचानक बस के अगले टायर की मैकेनिकल पिन निकल गई। इससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और बस अनियंत्रित हो गई।

No comments