Breaking News

हिमाचल में आज से भारी बारिश-बर्फबारी:ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट


हिमाचल प्रदेश में आज बुधवार शाम से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसका असर अगले 72 घंटे तक रहेगा। मौसम विभाग ने इसे देखते हुए तेज बारिश-बर्फबारी के साथ साथ ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
आईएमडी के अनुसार- प्रदेश में आज शाम से बारिश-बर्फबारी का दौर शुरू होगा और 21 मार्च की सुबह तक राज्य में तेज बारिश-बर्फबारी होगी। इस दौरान अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी होगी, जबकि निचले और मैदानी इलाकों में 20 मार्च तक बारिश होगी।

No comments