Breaking News

अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी


अमावस्या के अवसर पर आज बुधवार को हरकीपैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने आस्था के साथ गंगा स्नान कर पूजा-अर्चना की और दान-पुण्य किया। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने पंडितों के माध्यम से विधि-विधान से पूजन कर तर्पण और दान भी किया।

No comments