Breaking News

कोटपूतली में नगर परिषद ने 3 प्रतिष्ठान किए सीज


कोटपूतली नगर परिषद प्रशासन ने नगरीय विकास कर की वसूली के लिए कार्रवाई की है। इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों को सीज किया गया। यह कार्रवाई बकायादारों से कर वसूलने के विशेष अभियान के तहत की गई। सीज किए गए प्रतिष्ठानों में डाबला रोड स्थित जिंदल फर्नीचर, जीण माता मंदिर रोड पर सैनी ट्रंक फैक्ट्री और एनएच-48 पर अर्चना वर्कशॉप शामिल हैं। इन प्रतिष्ठानों पर नगरीय विकास कर बकाया था, जिसके भुगतान न होने पर यह कदम उठाया गया।

No comments